₹25 लाख खर्च कर पत्नी को नौकरी के लिए कनाडा भेजा, अब नहीं कर रही बात: यूपी का शख्स
पीलीभीत (यूपी) के एक शख्स ने कहा है कि विदेश में नौकरी करने की ज़िद पर अपनी पत्नी को ₹25 लाख खर्च कर कनाडा भिजवाया और अब वह उससे बात नहीं कर रही। बकौल शख्स, शिकायत करने ससुराल पहुंचा तो उससे मारपीट की गई और भगा दिया गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया है।