₹2.5 लाख/किलो की कीमत वाले आमों की रक्षा के लिए शख्स ने एमपी में तैनात किए 12 कुत्ते और गार्ड

जबलपुर (मध्य प्रदेश) में किसान संकल्प सिंह परिहार ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में तकरीबन ₹2.5 लाख/किलो की कीमत वाले आम की दुर्लभ प्रजाति की रक्षा के लिए 12 कुत्तों और गार्ड को तैनात किया है। बकौल किसान, "हमारे बगीचे में करीब 52 किस्म के आम हैं...मियाज़ाकी आम (जापान की प्रजाति) सबसे प्रमुख है...रात में सुरक्षा का ज़्यादा ध्यान रखना पड़ता है।"

Load More