₹2.55 करोड़ के साथ 'सेल्फी' बनी बीते 14 वर्षों में अक्षय की सबसे कम ओपनिंग डे वाली फिल्म
फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, शुक्रवार को रिलीज़ हुई अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' ने पहले दिन भारत में ₹2.55 करोड़ कमाए हैं। यह बीते 14 साल में रिलीज़ के पहले दिन अक्षय की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी फिल्म '8x10 तस्वीर' ने ओपनिंग डे पर ₹1.89 करोड़ कमाए थे।