₹2,700 के बिल पर ₹8.3 लाख की टिप पाने वाली वेट्रेस को अमेरिकी रेस्टोरेंट ने नौकरी से निकाला
अमेरिका के मैसन जार रेस्टोरेंट ने उस वेट्रेस को नौकरी से निकाल दिया है जिसे $32.43 (₹2,700) के बिल पर एक ग्राहक से $10,000 (₹8.3 लाख) की टिप मिली थी। इस बीच रेस्टोरेंट ने कहा कि इसका टिप से कोई लेना-देना नहीं है। रेस्टोरेंट ने कहा, "हम श्रम कानूनों के चलते बर्खास्तगी का कारण नहीं बता सकते हैं।"