₹30 लाख करोड़ का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाला देश का पहला ग्रुप बना टाटा समूह

टाटा ग्रुप का बाज़ार पूंजीकरण ₹30 लाख करोड़ के पार हो गया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह देश का पहला ग्रुप बन गया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) पूंजीकरण के लिहाज़ से टाटा ग्रुप की सबसे मूल्यवान जबकि देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है। गौरतलब है कि टाटा समूह की 20 से अधिक कंपनियां सूचीबद्ध हैं।

Load More