₹30,000 घूस दी: यूपी में पीएम आवास योजना के तहत मकान की चाबी लेते हुए बुज़ुर्ग महिला
आवंला (यूपी) के सांसद धर्मेंद्र कश्यप का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बुज़ुर्ग महिला उनसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए रिश्वत लिए जाने की बात कह रही है। गुरुवार को एक कार्यक्रम में सांसद ने महिला को आवास की चाबी सौंपते हुए पूछा, "किसी ने...पैसे तो नहीं लिए?" महिला ने कहा, "₹30,000 लिए गए थे।"