₹3.5 की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में ₹1,000 के ऊपर पहुंची घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत
दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹3.5 की बढ़ोतरी के बाद इसका दाम गुरुवार को ₹1,000 के ऊपर (₹1,003) पहुंच गया। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में ₹3 बढ़कर घरेलू एलपीजी सिलिंडर का दाम क्रमश: ₹1,002.5, ₹1,018.5 और ₹1,029 हो गया है। वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर ₹8 महंगा होकर दिल्ली में ₹2,354 का हो गया है।