₹385.60 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचे पेटीएम के शेयर
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई के बाद मंगलवार को पेटीएम के शेयर 8.5% गिरकर ₹385.60 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गए। फाइनेंशियल सर्विस कंपनी मैक्वेरी ने पेटीएम की रेटिंग को डाउनग्रेड किया है और टारगेट प्राइस में भारी कटौती की है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि पेटीएम के शेयर ₹300 के नीचे भी फिसल सकते हैं।