₹448 करोड़ की खोई हुई पेंटिंग 100 साल बाद ऑस्ट्रिया में मिली
ऑस्ट्रिया के एक परिवार की एक पेंटिंग 100 साल बाद वियना में मिली है जिसे प्रसिद्ध चित्रकार गुस्ताव क्लिम्ट ने बनाई थी। 'पोर्ट्रेट ऑफ फ्राउलिन लीज़र' की कीमत करीब ₹448 करोड़ है और इसे आखिरी बार 1925 में देखा गया था जिसके बाद किसी के पास इसकी जानकारी नहीं थी। पेंटिंग वर्तमान मालिक के पास 1960 के दशक से है।