₹486 करोड़ में अमेरिकी फर्म स्विच एंटरप्राइज़ेज़ का अधिग्रहण करेगी टाटा कम्युनिकेशंस
टाटा कम्युनिकेशंस के मुताबिक, उसके स्वामित्व वाली टाटा कम्युनिकेशंस (नीदरलैंड्स) बी.वी. अमेरिकी कंपनी द स्विच एंटरप्राइज़ेज़ एलएलसी में $58.8 मिलियन (₹486.3 करोड़) में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इस अधिग्रहण के 4-6 महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। टाटा इस सौदे के बाद कनाडा, अमेरिका और यूके में स्थित स्विच की सहायक कंपनियों की संपत्ति का अधिग्रहण करेगी।