₹4.95 लाख/किलो पहुंची भारतीय केसर की कीमत: रिपोर्ट
द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय केसर की कीमत बढ़कर खुदरा बाज़ार में ₹4.95 लाख/किलोग्राम और थोक बाज़ार में ₹3.5-₹3.6 लाख/किलोग्राम हो गई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान से केसर की आपूर्ति में भारी गिरावट के चलते इसकी कीमतें बढ़ी हैं। गौरतलब है कि ईरान दुनिया में केसर का सबसे बड़ा उत्पादक है।