₹5 करोड़ की ओपनिंग वाले ऐक्टर्स ₹20 करोड़ मांगते हैं, यह कैसे सही हो सकता है?: करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा है, "आपकी (ऐक्टर्स) फिल्म ने ₹5 करोड़ की ओपनिंग की लेकिन आप मुझसे ₹20 करोड़ मांग रहे हैं तो यह कैसे सही हो सकता है?" उन्होंने कहा, "भ्रम ऐसी बीमारी है...जिसकी कोई दवा नहीं।" इससे पहले साल 2018 में भी करण ने ऐक्टर्स द्वारा अधिक वेतन मांगे जाने की आलोचना की थी।