₹5 को लेकर हुए झगड़े के बाद शख्स ने दिल्ली में की लोगों को एसयूवी से कुचलने की कोशिश
दिल्ली में ₹5 को लेकर हुए झगड़े में शामिल लोगों को एसयूवी से कुचलने की कोशिश करते शख्स का वीडियो सामने आया है जिसमें लोग कार पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, एसयूवी सवार 2 लोगों ने एक दुकान से पानी लेकर उसके लिए ₹5 नहीं दिए थे जिसको लेकर उनका दुकानदार व अन्य से झगड़ा हुआ था।