₹5 लाख से अधिक प्रीमियम की जीवन बीमा पॉलिसी से हुई आय की गणना के लिए नियम तय
आयकर विभाग ने ₹5 लाख/वर्ष से अधिक प्रीमियम की जीवन बीमा पॉलिसी से हुई आय की गणना के लिए नियम बनाए हैं। 1-अप्रैल 2023 या उसके बाद जारी पॉलिसियों के लिए परिपक्वता लाभ पर कर छूट तभी लागू होगी जब व्यक्ति द्वारा दिया गया प्रीमियम ₹5 लाख/वर्ष तक हो और उससे अधिक प्रीमियम के लिए प्राप्त राशि आय में जुड़ेगी।