₹55 की चाय व ₹65 के टोस्ट का बिल वायरल होने के बाद अयोध्या की 'शबरी रसोई' को मिला नोटिस
अयोध्या में खुले नए रेस्टोरेंट 'शबरी रसोई' के मालिक को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने खान-पान के लिए अधिक चार्ज करने को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा है। रेस्टोरेंट का ₹55 की चाय और ₹65 के टोस्ट का बिल वायरल हुआ था। बकौल एडीए, यह रेस्टोरेंट बजट कैटेगरी का है और वहां चाय व 2 टोस्ट ₹10-₹10 में मिलने चाहिए।