₹6,200 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले आर त्यागराजन के पास नहीं है मोबाइल फोन

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों के एक समूह को ₹6,200 करोड़ से अधिक की संपत्ति दान करने वाले श्रीराम ग्रुप के संस्थापक आर त्यागराजन के पास मोबाइल फोन नहीं है। बकौल रिपोर्ट, 86-वर्षीय त्यागराजन मोबाइल को ध्यान भटकाने वाला मानते हैं। उन्होंने 1974 में चेन्नई में श्रीराम ग्रुप की स्थापना की थी और इसमें 1.8 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं।

Load More