₹7 करोड़ के फ्लैट्स के लिए गुरुग्राम में डीएलएफ के ऑफिस के बाहर भीड़ की तस्वीर हुई वायरल

डीएलएफ के गुरुग्राम स्थित ऑफिस के बाहर भारी भीड़ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ट्विटर पर यह तस्वीर शेयर करने वाले आलोक जैन ने कहा कि लोग ₹7 करोड़ से अधिक कीमत वाले लग्ज़री फ्लैट्स खरीदने के लिए पहुंचे थे। एक डीएलएफ ब्रोकर के मुताबिक, डीएलएफ के सभी 1,137 फ्लैट 3 दिनों में बिक गए।

Load More