गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में ट्रैफिक पुलिस द्वारा करीब ₹70,000 की बाइक के मालिक को ₹2 लाख का चालान जारी किए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित लेन में ड्राइविंग को लेकर यह चालान जारी हुआ। बकौल ट्रैफिक पुलिस, गलती से ₹2 लाख राशि छप गई थी जिसे सुधारकर ₹20,000 किया गया है।