₹80,000 करोड़ बढ़ा अदाणी समूह की कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण
शेयर बाज़ार में तेज़ी के बीच बुधवार को अदाणी समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। बुधवार को दोपहर 3:19 बजे तक समूह की कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण संयुक्त रूप से ₹80,661 करोड़ बढ़कर ₹16.32 लाख करोड़ हो गया। इस दौरान अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 10% जबकि अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 9% की तेज़ी आई।