सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा को धोखाधड़ी के केस में कोर्ट ने जारी किया समन
चंडीगढ़ की एक अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और स्टाइल ऐंड कॉन्टेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों को 'बीइंग ह्यूमन' ज्वेलरी से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में समन जारी किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ज्वेलरी शोरूम खोलने से पहले उससे झूठे वादे किए गए और उसे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ।
read more at हिन्दुस्तान


