Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
11 साल में पहली बार आई यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था में मंदी
short by नेहा भारद्वाज / on Wednesday, 12 August, 2020
यूनाइटेड किंगडम (यूके) की अर्थव्यवस्था में कोविड-19 महामारी के कारण आधिकारिक रूप से 11 साल में पहली बार मंदी आई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2020 की दूसरी तिमाही में यूके की सकल घरेलू उत्पाद दर में 20.4% गिरावट रही जबकि पहली तिमाही में 2.2% की गिरावट आई थी। यह यूके में अभी तक की सर्वाधिक तिमाही गिरावट है।
read more at Reuters