Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
1965 के युद्ध में पहली बार भारत-पाक वायुसेनाओं के बीच हुई थी सीधी लड़ाई
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 22 September, 2018
22 सितंबर, 1965 को भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्धविराम लागू हुआ था। इस युद्ध में दोनों देश की वायुसेनाओं ने पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ी थी। दरअसल, जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तानी सेना के हमलों को रोकने के लिए 6 सितंबर, 1965 को भारत ने पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।