Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
2010 का दशक इतिहास में सबसे गर्म, 2019 के मध्य तक 1 करोड़ लोग हुए विस्थापित: यूएन
short by प्रतिभा सिंह / on Wednesday, 4 December, 2019
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की संस्था विश्व मौसम संगठन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि 2010 का दशक इतिहास का सबसे गर्म दशक होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष अब तक वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। वहीं, 2019 के पहले 6 महीने में कम-से-कम 1 करोड़ लोग खराब मौसम के कारण विस्थापित हुए हैं।