Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
आज ही के दिन गांधी ने पहली बार किया था सत्याग्रह शब्द का प्रयोग
short by शुभम गुप्ता / on Monday, 11 September, 2017
11 सितंबर, 1906 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ पहली बार सत्याग्रह शब्द का इस्तेमाल किया था। इसका प्रयोग दक्षिण अफ्रीका में नाटल सरकार (अंग्रेज़ों की एक कॉलोनी) के खिलाफ किया गया था, जो भारतीयों को वहां से बेदखल करना चाहती थी। गौरतलब है, सत्याग्रह का अर्थ 'सत्य का आग्रह करना या सत्य पर अटल रहना' है।