Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
इसरो ने तकनीकी दिक्कत के चलते रोकी 'चंद्रयान-2' की लॉन्चिंग, नई तारीख की होगी घोषणा
short by अकरम शकील / on Monday, 15 July, 2019
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को होने वाली 'चंद्रयान-2' अंतरिक्षयान की लॉन्चिंग को रोक दिया है। इसरो ने ट्वीट में बताया, "लॉन्चिंग से 1 घंटा पहले लॉन्च व्हीकल सिस्टम में एक तकनीकी समस्या का पता चला, एहतियात बरतते हुए आज के लिए 'चंद्रयान-2' की लॉन्चिंग को रोक दिया गया। लॉन्चिंग की नई तारीख की घोषणा बाद में होगी।"
read more at ANI