Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
'गगनयान' से इंसानों को भेजने से पहले अंतरिक्ष में ह्यूमनॉयड व्योम मित्र भेजेगा इसरो
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 22 January, 2020
अंतरिक्ष कार्यक्रम 'गगनयान' से पहले मानवरहित कार्यक्रम के लिए इसरो ने ह्यूमनॉयड (मानव जैसा दिखने वाला) रोबोट 'व्योम मित्र' तैयार कर लिया है। इसरो प्रमुख के. सिवन के अनुसार, यह अंतरिक्ष में इंसानों की तरह काम करेगा। बकौल सिवन, साल 2022 में (संभावित) लॉन्च होने वाले गगनयान मिशन के लिए 4 अंतरिक्षयात्रियों को चुना गया है जिनका प्रशिक्षण जारी है।