Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
पीएनबी के 1,787 बड़े विलफुल डिफॉल्टरों पर है ₹37,000 करोड़ से अधिक बकाया
short by रौनक राज / on Friday, 14 August, 2020
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1787 बड़े विलफुल डिफॉल्टरों (जानबूझकर देनदारी नहीं चुकाने वाले) की सूची जारी कर बताया है कि 30 जून तक इन पर ₹37,020 करोड़ बकाया था। इनमें मेहुल चोकसी की गीतांजलि जेम्स पर सर्वाधिक ₹5,064.84 करोड़ बकाया है। वहीं, गीतांजलि ग्रुप की गिली इंडिया व नक्षत्र ब्रैंड्स पर क्रमश: ₹1,447 करोड़ और ₹1,109 करोड़ बकाया है।
read more at Bloomberg Quint