Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
फ्रांस की प्यूजो मोटरसाइकल्स का पूर्ण अधिग्रहण करेगी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा
short by नेहा भारद्वाज / on Saturday, 26 October, 2019
वाहन कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि उसकी सहायक कंपनी महिंद्रा टू व्हीलर्स यूरोप फ्रांस की कंपनी प्यूजो मोटरसाइकल्स का अघोषित रकम में पूर्ण अधिग्रहण करेगी। अभी प्यूजो में महिंद्रा की 51% हिस्सेदारी है। बतौर कंपनी, इस अधिग्रहण से उसे 2019 से 2021 के बीच 7 नए उत्पाद बाज़ार में पेश करने में मदद मिलेगी।
read more at Livemint