Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के दौरान छाती पकड़कर मैदान से बाहर गए मेंडिस, अस्पताल में हुए भर्ती
short by चंद्रमणि झा / on Monday, 23 May, 2022
ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका के कुशल मेंडिस स्लिप में फील्डिंग के दौरान सीने में दर्द के बाद मैदान से बाहर चले गए और इस दौरान वह अपनी छाती पकड़े दिखे। एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार, कुशल मैच से पहले डिहाइड्रेशन से जूझ रहे थे।