Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
भारत के 9 सबसे अमीर लोगों के पास देश के गरीब 50% लोगों के बराबर संपत्ति: ऑक्सफैम
short by नितिन गुलाटी / on Monday, 21 January, 2019
चैरिटी ग्रुप ऑक्सफैम की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 9 सबसे अमीर लोगों के पास आर्थिक पायदान पर मौजूद देश के निचले 50% लोगों के बराबर संपत्ति है। शीर्ष 1% लोगों के पास देश की संपत्ति का 51.53% और निचले 60% लोगों के पास केवल 4.8% है। वहीं, सबसे गरीब 10% लोग (13.6 करोड़) 2004 से कर्ज़ में हैं।