सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ मेंबर रजत से पैसों को लेकर सवाल करतीं दिवंगत ऐक्टर की बहन प्रियंका का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में प्रियंका और उनके पति गुस्से में रजत से पूछ रहे हैं कि क्या उसने पंकज नामक शख्स को पैसे ट्रांसफर किए। बतौर रिपोर्ट्स, 2019 तक सुशांत के वित्त मामलों को रजत संभालता था।