कतर में हुई नेमार की सफल सर्जरी, अस्पताल के बेड से उनकी तस्वीर आई सामने

कतर के दोहा स्थित अस्पेटर हॉस्पिटल में फुटबॉल क्लब पीएसजी के ब्राज़ीलियाई फॉरवर्ड नेमार के टखने की सफल सर्जरी हुई। अस्पताल ने उनकी तस्वीर शेयर कर एक बयान में कहा, "टखने की सर्जरी सफल रही और इसके बाद...खिलाड़ी (नेमार) के टखने की इंजरी के लौटने का खतरा नहीं रहेगा।" चोट के कारण नेमार वर्तमान सीज़न से बाहर हो गए हैं।

Load More