जीएसवी वेंचर्स और वेस्टब्रिज कैपिटल की अगुआई वाले फंडिंग राउंड में $10 करोड़ जुटाकर लीड स्कूल यूनिकॉर्न बन गया है। मुंबई के इस एडटेक स्टार्टअप का मूल्यांकन एक साल से भी कम समय में दोगुना बढ़कर $1.1 अरब हो गया है। सुमित मेहता और स्मिता देवरा द्वारा 2012 में स्थापित लीड स्कूल भारत का छठा एडटेक यूनिकॉर्न स्टार्टअप है।