अदाणी ग्रुप $200 अरब का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाला तीसरा भारतीय समूह बन गया है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, अदाणी समूह के 7 सूचीबद्ध कंपनियों में से 5 के शेयर उच्चतम स्तर पर पहुंचने से गुरुवार को इसका पूंजीकरण $201 अरब हो गया। इससे पहले टाटा समूह ($320 अरब) और रिलायंस समूह यह उपलब्धि हासिल कर चुका है।