$2.5 बिलियन के आईपीओ के लिए दस्तावेज़ दाखिल कर सकती है हुंडई मोटर इंडिया: रिपोर्ट

'ब्लूमबर्ग' की रिपोर्ट के मुताबिक, हुंडई मोटर इस महीने अपनी भारतीय इकाई के आईपीओ के लिए दस्तावेज़ दाखिल करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने $25 बिलियन के मूल्यांकन के आधार पर आईपीओ से करीब $2.5 बिलियन जुटाने की योजना बनाई है। बकौल रिपोर्ट, यह भारत के सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता है।