'क्रिप्टो क्वीन' के नाम से जानी जाने वाली रूजा इग्नाटोव को अमेरिकी एजेंसी एफबीआई की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लोगों की सूची में शामिल किया गया है। 2017 से लापता इग्नाटोव कथित तौर पर क्रिप्टोकरेंसी घोटाला 'वनकॉइन' करने के मामले में वांछित है। इग्नाटोव पर आरोप है कि उसने इस स्कीम के तहत लोगों से $4 बिलियन की ठगी की।