'द डेली स्टार' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज टेक कंपनी एप्पल £5.8 बिलियन ($7 बिलियन से अधिक) में फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीदने की इच्छुक है। बकौल रिपोर्ट, एप्पल के सीईओ टिम कुक इस बिक्री को देख रहीं बैंकों संग बातचीत करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया कि कुक की एक नया स्टेडियम बनवाने की भी योजना है।