​​​​​​​बीजेपी सांसद भोजराज नाग पर कलश विसर्जन यात्रा में आईं देवी, झूमकर नाचने का वीडियो आया सामने

कांकेर (छत्तीसगढ़) में नवरात्र ज्योति कलश विसर्जन कार्यक्रम में बीजेपी सांसद भोजराज नाग पर कथित तौर पर माता आ गईं जिसके बाद वह जमकर झूमने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। इसके बाद उनकी मां नूतन नाग ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। भोजराज ने बताया कि 15-20 सालों से उन पर देवी आती हैं।