सोशल मीडिया पर एलन मस्क, सुंदर पिचई, टिम कुक, सत्या नडेला, मार्क ज़करबर्ग, जेनसेन हुआंग, जेफ बेज़ोस और सैम ऑल्टमैन समेत कई टेक लीडर्स की एआई-जेनरेटेड तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं जिसमें मस्क सिगार पीते नज़र आ रहे हैं। तस्वीरों को लेकर एक यूज़र ने लिखा, "$1 ट्रिलियन स्क्वॉड।" एक अन्य तस्वीर में बेज़ोस सिगार पीते दिख रहे हैं।