यूपी की स्वाति गुप्ता नामक पीसीएस अधिकारी ने फेसबुक पर लाइव आकर लोगों से बात की जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, "जिनको मुझसे मिलना है वे पहले फेसबुक में मेरे टॉप फैंस में आ जाए...और नंबर दो मेरी पोस्ट को फेसबुक पर 30 दिन तक शेयर करें।" वर्तमान में वह पंचायती राज निदेशालय (लखनऊ) में तैनात हैं।