₹1.5 करोड़ का फ्लैट व ₹70 लाख टैंकर बिल फिर भी मिल रहा गंदा पानी; पुणे के शख्स ने शेयर की तस्वीर
पुणे में रहने वाले एक ऑन्ट्रप्रेन्योर ने अपनी रेज़िडेंशियल सोसायटी में मिल रहे मटमैले गंदे पानी की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बताया, "वॉटर टैंकर्स के लिए ₹70 लाख/वर्ष देते हैं...पुणे में एक साइलेंट महामारी इंतज़ार कर रही है...ऐसे पानी से बीमारियां-त्वचा रोग हो सकते हैं...फ्लैट्स के लिए ₹1-1.5 करोड़ देने के बावजूद...ऐसी दयनीय हालत में रहना पड़ रहा है।"