₹1.5 करोड़ की संपत्ति छोड़ त्याग दिया सांसारिक जीवन, यूपी में 22 वर्षीय युवक बना संन्यासी
रायबरेली (यूपी) के 22-वर्षीय अमर कमल रस्तोगी ने करीब ₹1.5 करोड़ की संपत्ति छोड़ दी है और सांसारिक जीवन का त्यागकर संन्यास ले लिया है। प्रयागराज गए अमर ने स्वामी गोपाल दास को गुरु मानकर माघ मेले में संन्यास की दीक्षा ली और 'यश्वनी दास' बन गए। वह 1 जनवरी को लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकले थे।