₹1.5 करोड़ की व्हेल की उल्टी के साथ महाराष्ट्र में 2 लोग हुए गिरफ्तार
बीड (महाराष्ट्र) में व्हेल की उल्टी बरामद कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। व्हेल की उल्टी की कीमत करीब ₹1.5 करोड़ बताई जा रही है और गिरफ्तार किए गए दोनों लोग इसे बेचने के लिए बीड आए थे। व्हेल की उल्टी जिसे 'एम्बरग्रीस' कहा जाता है, उसका उपयोग महंगे इत्र और औषधि बनाने में किया जाता है।