इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स असोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹1708 चढ़कर ₹1,24,149 प्रति 10 ग्राम (जीएसटी के बिना) हो गई। वहीं, चांदी ₹3,117 की तेज़ी के साथ ₹1,54,760 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अमेरिकी सरकार का शटडाउन खत्म होने के अनुमान के बीच यह तेज़ी देखी गई है।