inshorts

₹1 करोड़ का इनामी माओवादी गणेश उइके हुआ ढेर

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी गणेश उइके (69) सहित 6 नक्सली मारे गए। अधिकारी ने बताया कि सीपीआई (माओवादी) केंद्रीय समिति का सदस्य उइके ओडिशा में प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख था और उसपर ₹1.1 करोड़ का इनाम था। गणेश अपने उपनामों पक्का हनुमंतु, राजेश तिवारी, चमरू और रूपा नाम से भी जाना जाता था।