₹1 करोड़ की बीमा राशि के लिए पत्नी व बेटे ने महाराष्ट्र में की शख्स की हत्या

सांगली (महाराष्ट्र) में बाबूराव नामक 56-वर्षीय शख्स की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी व बेटे समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, बाबूराव पर ₹50 लाख का कर्ज़ था और ₹1 करोड़ की बीमा राशि पाने के लिए पत्नी-बेटे ने उस पर आत्महत्या का दबाव बनाया व बात न मानने पर हत्या कर दी।