inshorts

₹1 लाख का लालच देकर धर्मांतरण के लिए एमपी से पंजाब ले जाए जा रहे 18 मज़दूर बचाए गए

मध्य प्रदेश में पुलिस ने 18 मज़दूरों को बचाया है जिन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए ₹1 लाख दिए जाने का लालच दिया गया था। बकौल पुलिस, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सूचना दी थी कि छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में गरीब और मज़दूर वर्ग के लोगों को धर्मांतरण के लिए जालंधर (पंजाब) के चर्च ले जाया जा रहा है।