₹1 लाख बेसिक सैलरी पर 10 साल की नौकरी के बाद कितनी मिलेगी ग्रैच्युटी?

सोशल सिक्योरिटी कोड, 2020 के तहत किसी संस्थान में लगातार 5-साल काम करने पर कर्मचारी ग्रैच्युटी के पात्र होते हैं, जबकि फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को आनुपातिक लाभ मिलता है। इसकी गणना (आखिरी बेसिक सैलरी+DA)×15×नौकरी के साल÷26 के फॉर्मूले से होती है। इसके अनुसार, ₹1 लाख की बेसिक सैलरी पर 10 साल की सेवा के बाद करीब ₹5.77 लाख ग्रैच्युटी मिलेगी।