अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में एक 19-वर्षीय लड़की शादी से करीब एक महीने पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। आरोप है कि लड़की ₹1 लाख कैश और लाखों के गहने भी ले गई है जिसकी खोज की जा रही है। परिजन ने आशंका जताई है कि प्रेमी उनकी बेटी से रुपए व गहने छीनकर उसे मार न दे।