inshorts

हसबैंड-वाइफ जॉइंट इनकम से बना सकते हैं ₹1 करोड़ का कॉर्पस, एक्सपर्ट से समझें कैसे?

पति-पत्नी की कुल मासिक कमाई ₹1 लाख है तो वे म्यूचुअल फंड SIP के ज़रिए 15 साल में ₹1 करोड़ से ज़्यादा का फंड बना सकते हैं। एक्सपर्ट विन्नी अरोड़ा के मुताबिक, इसके लिए हर महीने ₹20,000 की SIP शुरू कर उसे सालाना 6% बढ़ाना होगा। 13% सालाना रिटर्न के अनुमान पर करीब ₹1.5 करोड़ का कॉर्पस बन सकता है।